तालिबान के डर से पाकिस्तान ने बंद किया अफगानिस्तान का चमन बॉर्डर, घुसने की कोशिश में हजारों अफगान
इस्लामाबाद, 02 सितंबर: अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान के कब्जे के बाद अब वहां नई हुकूमत की तैयारियों जोरों पर है। इधर अमेरिकी सेना के काबुल से लौटने के बाद तालिबान के डर से सहमे लोग अब सड़कों के जरिए देश छोड़कर भागने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच खबर आई कि पाकिस्तान की चमन सीमा पर हजारों अफगानिस्तानियों को देखा गया था, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। वहीं पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने भी कहा है कि खतरे को देखते हुए अधिकारी चमन सीमा को कुछ समय के लिए बंद कर सकते हैं।

पाकिस्तानी अखबार डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने फ्रंटियर कांस्टेबुलरी से बात की है, जिसके बाद बॉर्डर मैनेजमेंट सीमा को बंद करने का फैसला कर सकता है। मंत्री की टिप्पणी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा द्वारा इस बात की पुष्टि करने के कुछ दिनों बाद आई है कि देश के सामने आने वाली चुनौतियों के बावजूद पाकिस्तान की सीमाएं सुरक्षित हैं और सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि चमन सीमा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह दूसरा सबसे बड़ा कॉमर्शल बॉर्डर प्वाइंट है।
जबकि मंत्री शेख राशिद अहमद ने अपने बयान में चमन सीमा पर सुरक्षा खतरे का संकेत देते हुए कहा कि तोरखम बॉर्डर पर स्थिति सामान्य है। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी सेना को सीमा पर तैनात किया गया और आवाजाही पर रोक लगा रही थी। वहीं मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस्लामाबाद के पुलिस चीफ से ईगल स्क्वॉड को मजबूत करने को कहा है।
The image of the misery of a nation; Pakistan-Afghanistan border through #Spinboldak o #Kandahar is closed. Due to crowd 4 people killed. Thousands of people including women and children are sleeping near the borderline right now. pic.twitter.com/I4ZCAMDOPJ
— Muslim Shirzad (@MuslimShirzad) September 2, 2021
चमन सीमा पर मची भगदड़
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने चमन सीमा को बंद कर दिया है, जिसके बाद वहां भगदड़ का मौहाल बन गया था, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर भी है। बता दें कि यह बॉर्डर क्रॉसिंग अफगान में कांधार प्रांत के स्पिन बोल्डक को पाकिस्तान के सीमांत कस्बे चमन से जोड़ता है। टोलो न्यूज के पत्रकार ने इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही दावा करते हुए लिखा कि चार लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications