पति से नहीं खुश थी पत्नी तो लस्सी में जहर मिलाकर पूरे परिवार को पिलाया, 13 की मौत

पाकिस्तान: पति से नहीं खुश थी तो लस्सी में जहर मिलाकर पूरे परिवार को पिलाया, 13 की मौत

मुजफ्फरगढ़। पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ में हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के लशारीवाला में एक महिला ने कथित तौर पर लस्सी मे चूहे मारने वाला जहर मिला दिया। इसके बाद परिवार के 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस ने आशिया बीबी, उसके दोस्त शाहिद और रिश्तेदार जरीना पर शक जाहिर किया।

Recommended Video

    Pakistani woman kills 13 in-laws with poisoned lassi | वनइंडिया हिंदी
    पति से खुश नहीं थी महिला

    पति से खुश नहीं थी महिला

    13 लोगों की मौत के इस मामले में पुलिस ने स्पेशल टीम बना कर जांच शुरू कर दी है।इस पूरे मामले में क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी डेरा गाजी खान ने कहा कि आसिया बीबी अपने पति से खुश नहीं थी।

    45 दिन पहले हुई थी शादी

    45 दिन पहले हुई थी शादी

    45 दिन पहले ही हुई शादी के बाद वो कई बार अपने पति और परिवार से झगड़ा कर चुकी थी। कई बार वो घर से भी चली गई।

    19 लोग हो गए बेहोश

    19 लोग हो गए बेहोश

    पुलिस ने कहा कि आसिया ने शाहिद और जरीना ने पति अमजद को मारने की योजना बनाई। 26 अक्टूबर को उसने लस्सी के कटोरे में जहरीली दवा मिला दी। दोपहर के खाने के दौरान उसने पूरे परिवार को यह लस्सी पीने को दी। जिसके बाद 19 लोग अचेत हो गए।

    6 लोगों का अभी चल रहा है इलाज

    6 लोगों का अभी चल रहा है इलाज

    सभी को मुल्तान के ही निश्तर अस्पताल और डेरा गाजी खान टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से 13 की मौत डेरा गाजी खान टीचिंग अस्पताल में हो गई। जबकि फिलहाल 6 अन्य लोगों का इलाज निश्तर में चल रहा है।

    मोहल्ले वालों ने किया अंतिम संस्कार

    मोहल्ले वालों ने किया अंतिम संस्कार

    जिला पुलिस अधिकारी अवैस अहमद ने कहा कि आसिया और उसके साथियों के खिलाफ आतंक निरोधी कानून लगाया है। मोहल्ले के लोगों ने सभी का अंतिम संस्कार किया। प्रशासन की ओर से कोई खास मदद नहीं मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+