स्टिंग में खुलासा, भारत में शो के लिए फवाद खान ने मांगा 'कालाधन'

पाकिस्तानी कलाकरों ने कहा, पैसा भारत के नहीं विदेश के बैंक अकाउंट में जमा कराएं।

नई दिल्ली। न्यूज 18 इंडिया ने दावा किया है कि उसने एक स्टिंग ऑपरेशन किया है जिसमें कई पाकिस्तानी कलाकारों ने फीस का पैसा उन गलत तरीकों से मांगा जिससे वो टैक्स से बचे रहें।

fawad

न्यूज 18 इंडिया के मुताबिक, उनकी टीम ने फवाद खान से बात करने की कोशिश की और पाक अभिनेता की मैनेजर तोरल सोनी से फोन पर संपर्क साधा। तोरल मुंबई की एक मैनेजमेंट कंपनी में काम करती हैं।

स्टिंग में शामिल लोगों ने सोनी से कहा कि वो प्राइवेट फंक्शन में फवाद खान की शिरकत चाहते हैं। इसके बाद तोरल सोनी से मुंबई के एक पांच सितारा होटल में इन सदस्यों ने मुलाकात की।

पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर देश में गुस्से को देखते हुए मुश्किल की बात कही गई लेकिन जब फीस बढ़ी तो बात बन गई। शादी में फवाद खान के डांस की फीस 50 लाख और उनके ग्रुप का खर्च 50 लाख, यानि एक करोड़ का खर्च बताया गया।

मैनेजर ने कहा, दुबई के अकाउंट में ट्रांसफर करें पैसा

खास बात ये कि फवाद खान को मिलने वाली रकम को सीधे अकाउंट में लेने से उनकी मैनेजर ने इंकार कर दिया। कहा गया कि 25 फीसदी भुगतान ब्लैक में होगा। फवाद की मैनेजर ने कहा कि पैसे सीधे फवाद खान के दुबई स्थित बैंक के अकाउंट में जमा करा दिए जाएं।

इस स्टिंग ऑपरेशन की टीम ने पाक अभिनेत्री मावरा होकेन से बातचीत की रास्ता निकाला। समन तेरी कसम की हीरोइन के मैनेजर हसन चौधरी से टीम ने फोन पर संपर्क किया।

mawra

मावरा के मौनेजर ने भी तय हुई 50 लाख की फीस 10 फीसदी यानी 5 लाख रुपए मावरा के भारत के बैंक अकाउंट में जमा और बाकी ऑस्ट्रेलिया वाले एकाउंट में जमा कराने की बात कही।

सारे निकले टैक्स से बचने में उस्ताद

भारत में मावरा के मैनेजर माधव ने भी आधी फीस कालेधन के रूप में मांगी। पाकिस्तानी कलाकार इमरान अब्बास नकवी से भी उस टीम ने बात की।

जब शादी की महफिल में शिरकत के लिए इमरान अब्बास को फोन किया गया तो इमरान ने कहा कि भारत में शिव शंकर नाम के आदमी से संपर्क करने को कहा।

imran

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में मुलाकात के बाद इमरान अब्बास के मैनेजर ने साफ कर दिया कि एग्रीमेंट में सिर्फ मामूली रकम लिखी जाएगी। बाकी का पैसा दस्तावेजों में दिखाया ही नहीं जाएगा।

न्यूज 18 इंडिया ने ऑपरेशन नमक हराम के नाम से ये स्टिंग किया है। इसकी सत्यता का कोई दावा हम नहीं कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारत में काम कर रहे पाकिस्तान के कलाकारों को लेकर काफी हंगामा हुआ है। भारत में काम कर रहे ज्यादातर कलाकार पाकिस्तान जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+