क्यों अमेरिका में पीएम मोदी से नहीं मिलेंगे पीएम नवाज शरीफ
इस्लामाबाद। दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के निमंत्रण के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वाशिंगटन में होने वाली न्यूक्लियर समिट में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले थे। अब पीएम नवाज शरीफ ने इस समिट में ना जाने का फैसला किया है।

रविवार को हुए लाहौर हमले के बाद पीएम नवाज ने अपनी ब्रिटेन और अब अमेरिका यात्रा को कैंसिल कर दिया है। रेडियो पाकिस्तान ने राष्ट्र के नाम शरीफ के संबोधन से कुछ मिनट पहले ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी आगामी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है।
लाहौर हमले के बाद पीएम मोदी ने किया नवाज को फोन
ऐसे में अब भारत और पाक के प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात होने की कोई गुंजाइश नहीं है। यह न्यूक्लियर समिट 31 मार्च से एक अप्रैल तक वाशिंगटन में होगी।
यह पहला मौका था जब भारत और पाक के प्रधानमंत्रियों को इस समिट के लिए निमंत्रण भेजा गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस समिट की मेजबानी करेंगे। उन्होंने ने वर्ष 2010 में इस न्यूक्लियर समिट की शुरुआत की थी।
ओबामा ने भेजा मोदी-नवाज को मुलाकात का इनवाइट
रेडियो पाकिस्तान की ओर से मंगलवार रात को जानकारी दी गई कि शरीफ 31 मार्च को होने वाले चौथे न्यूक्लियर समिट में हिस्सा लेने के लिए वॉशिंगटन जाने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications