सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के वकील सोमवार को कोर्ट में दायर करेंगे याचिका
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के वकील ख्वाजा हैरिस सोमवार को एवेनफील्ड केस में कोर्ट के फैसले के लिए खिलाफ याचिका दायर करेंगे। पाकिस्तान के वक्त न्यूज की ओर से यह जानकारी दी गई है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेल से रिहा कराने की कोशिशें तेज हो गई हैं। उनके वकील ख्वाजा हैरिस सोमवार को एवेनफील्ड केस में कोर्ट के फैसले के लिए खिलाफ याचिका दायर करेंगे। पाकिस्तान के वक्त न्यूज की ओर से यह जानकारी दी गई है। नवाज और उनकी बेटी मरियम को शुक्रवार को लाहौर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस में पाकिस्तान की कोर्ट ने नवाज और मरियम को 10 और सात वर्ष की सजा सुनाई है। फिलहाल नवाज को बेटी के साथ रावलपिंडी की जेल में रखा गया है।

आजादी के लिए कुर्बानी जरूरी
अपनी गिरफ्तारी से कई घंटों पहले नवाज ने कहा था, 'मरियम और मैं सजा का सामना करने के लिए वापस आ रहे हैं और अगर मुझे फांसी पर भी चढ़ाया जाता है तो भी मुझे कोई परेशानी नहीं है क्योंकि आजादी बिना कुर्बानी के हासिल नहीं होती है।' नवाज का कहना था कि पत्नी को वेंटीलेटर पर छोड़ना आसान नहीं था लेकिन वह अपनी बेटी के साथ इस गुलामी से आजाद होने के लिए वापस लौट रहे हैं। नवाज ने लंदन में हुई पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी आंखों के सामने जेल की सलाखें नजर आती हैं लेकिन फिर भी वह पाकिस्तान जा रहे हैं। नवाज और उनकी बेटी को लंदन में पॉश इलाके में प्रॉपर्टी खरीदने का दोषी पाया गया है और उन्हें सजा सुनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications