नवाज शरीफ की बेटी ने विपक्ष को दी चुनौती, कहा- वो मर्द नहीं जो डर जाए

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इन दिनों काफी मुश्किलों में हैं। दरअसल पनामागेट मामले की पाकिस्तान में जांच कर रही ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम कल, सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इन दिनों काफी मुश्किलों में हैं। दरअसल पनामागेट मामले की पाकिस्तान में जांच कर रही ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम कल, सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस घोटाले में नवाज शरीफ के परिवार का नाम भी आया था जिस वजह से विपक्ष उनके ऊपर लगातार हमले करने के साथ इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस बीच रविवार को नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने पिता का बचाव करते हुए विपक्ष को चुनौती दी और कहा, 'वो मर्द नहीं जो डर जाए।'

मरियम ने क्या कहा

मरियम ने क्या कहा

नवाज की बेटी मरियम ने जांच रिपोर्ट आने से एक दिन पहले ट्विटर पर कहा, 'वो मर्द नहीं जो डर जाए'। मरियम ने इस ट्विट के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा है। इस ट्विट के कुछ ही देर बाद मरियम ने एक और ट्विट कर कहा, 'अगर आप राजनैतिक जंग की बात करते हैं तो हमारी पार्टी, पीएमएलएन से बेहतर इन हालातों में कोई और पार्टी नहीं लड़ सकती है।'

नवाज शरीफ के परिवार पर क्या है आरोप?

नवाज शरीफ के परिवार पर क्या है आरोप?

पनामागेट मामले में नवाज शरीफ के परिवार का नाम आया था। नवाज शरीफ के परिवा पर आरोप लगा इन लोगों ने पनामा में कई फर्जी कंपनियां खोल कर अपने काला धन को वहां छुपाया। नवाज शरीफ काफी समय तक इन आरोपों को नकारते रहे लेकिन विपक्ष इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले गया जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच करने को कहा। इस मामले में रविवार को इमरान खान ने बयान देते हुए कहा कि नवाज की फैमिली का अगला ठिकाना लाहौर जेल होगा।

नवाज की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नवाज की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद नवाज शरीफ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आगर रिपोर्ट में नवाज पर कुछ भी आरोप लगते हैं पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आना तय है। इमरान खान इसे लेकर पहले से ही शरीफ पर हमलावर हैं। बता दें कि इस जांच में कतर के शहजादे का नाम भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+