सीमा लांघकर पाकिस्तान पहुंचा नमो राग, बढ़ी मोदी की लोकप्रियता

narendra modi
नयी दिल्ली। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का अनुमान उनकी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ से लगाया जा सकता है। उन की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। युवाओं में मोदी को लेकर क्रेज बढ़ गया है। भारत में तो नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता जगजाहिर है लेकिन पाकिस्तान में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ही नहीं ब्लकि विदेशों में भी मोदी की लोकप्रियता बढ़ने लगी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मोदी की लोकप्रियता पाकिस्तान में बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के कई लोगों का मानना है कि मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। पाकिस्तान में मोदी के चाहने वालों का मानना है कि मोदी के पीएम बनने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच शांति और व्यापार में सुधार आ सकता है। सीमा पार के व्यापारियों का मानना है कि अगर मोदी पीएम बनते हैं तो दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा।

पाक में मोदी फैन्स का मानना है कि अगर मोदी भारत के पीएम बनते है तो 2015 तक दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 5 बिलियन डॉलर हो सकता है। भाजपा में मोदी के बढ़ते कद पर पाकिस्तान का मीडिया भी काफी दिलचस्पी ले रहा है। मोदी को लेकर अल्पसंख्यकों की बढ़ती राय और पाकिस्तान में बढ़ती उनकी लोकप्रियता उनके लिए नयी उपलब्धी के तौर पर देखी जा रही है। पाकिस्तान की विदेश नीति के सलाहकार सरताज अजीज का कहना है कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो हम उनके साथ काम करने को तैयार हैं। जिसको भी सत्ता मिलेगी हम उसके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+