मैं भूतों से डरती हूं, तालिबान से नहीं: मलाला यूसुफजई

मलाला ने साक्षात्कार के दौरान अनेक सवालों जैसे, हमले के बाद जब उसने खुद को बर्किंघम अस्पताल में पाया तो वह क्या सोंच रही थी, वह और उसका परिवार इलाज के दौरान आये खर्च को कैसे वहन करेंगी। इसके अलावा अगर तालिबान उस पर एक बार फिर हमले करता है तो वह क्या करेंगी? जैसे सवालों का जवाब दिया।
पिछले सप्ताह मलाला ने बकिंघम पैलेस में क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात की और उन्हें 'आई एम मलाला' की एक कापी दी। यह ध्यान देने योग्य है कि तालिबान ने मलाला पर एक बार फिर से हमले करने की धमकी दी है। मलाला ने नोबेल पुरस्कार कमेटी को उसे नोबेल अवार्ड न देने के लिए धन्यवाद कहा, हालांकि मलाला को यूरोपियन यूनियन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications