तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 5 साल के लिए इमरान खान अयोग्य घोषित
Imran Khan Disqualified 5 Years: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने इमरान खान पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व पीएम इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल जेल की सजा मिली है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री को अयोग्य घोषित कर दिया है।

यह शहबाज शरीफ की बड़ी चाल है। उन्होंने इमरान खान को जेल भेजकर अपने रास्ते के सबसे बड़े कांटे को निकाल फेंका है। लगे हाथ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अब अगले साल मार्च तक चुनाव होने की संभावना है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स (सीसीआई) द्वारा नई जनगणना को मंजूरी देने के बाद देश में आम चुनाव अगले साल मार्च तक टल सकते हैं।
सिर्फ इमरान खान को मिली सजा
बता दें कि तोशाखाना मामले में सिर्फ इमरान खान को जेल की सजा मिली है। लेकिन रिकॉर्ड्स को खंगालें, तो पाकिस्तान का एक भी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं है, जिसने सरकारी खजाने को लूटा नहीं है। चाहे नवाज शरीफ हों, शहबाज शरीफ हों या फिर बिलावल भुट्टो के पिता आसिफ अली जरदारी... हर किसी ने तोशाखाना में लूट मचाई है, लेकिन सिर्फ इमरान खान को जेल की सजा सुनाई गई है।
यह भी पढ़ें- इमरान खान को जेल भेजकर शहबाज शरीफ ने चली नई चाल, अब अगले साल होंगे चुनाव, जानिए क्यों?












Click it and Unblock the Notifications