बेबस पीएम नवाज, पाक में जनरल शरीफ के आदेश पर 'जनरल' जांजुआ बने एनएसए

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक बार फिर से सेना के आगे बेबस और लाचार साबित हुए हैं। पाक सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ के आदेश पर एनएसए बदलने का फैसला लिया गया है।

Pak-NSA-Janjua

लेफ्टिनेंट जनरल नसीर खान जांजुआ पाकिस्‍तान के नए राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, एनएसए होंगे। एनएसए के अधिकारियों ने इस बात का पुष्टि कर दी है।

लेफ्टिनेंट जनरल जांजुआ पाक के वर्तमान एनएसए और विदेश मंत्री सरताज अजीज की जगह लेंगे। साथ ही वह पीएम नवाज शरीफ के इस हफ्ते शुरू हो रहे अमेरिकी दौरे के समय उनके साथ रहेंगे। जनरल जांजुआ हाल ही ही में पाक सेना से रिटायर हुए हैं।

पाक के न्‍यूजपेपर द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ को यह बात महसूस हो रही थी कि सरताज अजीज पहले से ही विदेश मंत्री हैं और इसके बाद एनएसए का पद उनके लिए सिर्फ एक बोझ की तरह है।

जनरल शरीफ पिछले कई समय से पीएम नवाज पर इस बात का दबाव डाल रहे थे कि जांजुआ को नया एनएसए नियुक्‍त कर दिया जाए। वह हमेशा से ही जांजुआ को इस पद पर लाना चाहते थे लेकिन नवाज का करीबी होने की वजह से अजीज को जांजुआ की जगह लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+