पाकिस्तान की सेना ने बदला बयान, कहा हमारे पास नहीं है जैश सरगना मसूद अजहर
श्रीनगर। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर लगातार दवाब बढ़ता जा रहा है। पुलवामा हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली। इस आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने का डोजियर मिलने के बाद पाकिस्तानी सेना ने अपना पक्ष रखा है। पाकिस्तानी सेना ने साफ किया है कि उनके देश में जैश-ए-मोहम्मद का कोई अस्तित्व नहीं है।

जहां एक ओर पाकिस्तान की सेना जैश के सरगना मसूद अजहर से किनारा कर रही हैं तो वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि जैश का मुखिया मसूद अजहर उनके ही देश में है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यी में ये बात कही और कहा कि मसूद अजहर के खिलाफ तभी कार्रवाई की जा सकती है जब भारत ठोस सबूत दे। उन्होंने कहा था कि अगर भारत के दिए सबूत कोर्ट में टिकने लायक हुए तो मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्या है डोजियर
आपको बता दें कि डोजियर कई डॉक्यूमेंट्स को मिलाकर तैयार किया जाता है। डोजियर किसी एक व्यक्ति, विषय या घटना पर आधारित होता है। एक डोजियर में व्यक्ति, विषय और घटना से जुड़ी जानकारी और सबूत होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications