कल पाकिस्तान की सेंट्रल जेल से होगी भारतीय नागरिक हामिद अंसारी की रिहाई!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की कोहट सेंट्रल जेल में बंद भारतीय नागरिक हामिद नेहाल अंसारी की कल जेल से रिहाई हो सकती है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। शनिवार को पेशावर के हाई कोर्ट ने 33 वर्षीय अंसारी को को एक माह के अंदर देश वापस भेजा जाए। हामिद मुंबई के रहने वाले हैं और अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंचे थे। लड़की से उनकी दोस्ती ऑनलाइन साइट के जरिए हुई थी। पाक की कोर्ट की ओर से आए आदेश के बाद से ही उनके जल्द देश लौटने की उम्मीदें जताई गई थीं। कोर्ट ने अंसारी को वापस भेजने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए एक महीने का समय दिया है। 15 दिसंबर को हामिद की तीन वर्ष की सजा पूरी हो चुकी है।

साल 2012 में हुए थे गिरफ्तार
अंसारी इस समय पेशावर स्थित कोहट सेंट्रल जेल में बंद हैं।15 दिसंबर 2015 को हामिद को पाक का जाली पहचान पत्र रखने का दोषी पाया गया था और उन्हें तीन वर्ष की सजा दी गई थी। अफगानिस्तान से पाकिस्तान में अवैध रूप से घुसने पर 2012 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पेशावर हाई कोर्ट के दो जजों- जस्टिस रूहुल अमीन और जस्टिस कलंदर अली खान की पीठ ने गुरुवार को अंसारी की अपील पर फैसला दिया। याचिका में कहा गया था कि संघीय सरकार ने अंसारी की रिहाई को लेकर अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। अंसारी के वकील काजी मोहम्मद अनवर ने कहा था कि उनके क्लाइंट की सजा 15 दिसंबर को पूरी हो जाएगी और ऐसे में उन्हें 16 दिसंबर को सुबह रिहा कर दिया जाना चाहिए।
पाक मिलिट्री ने चलाया था केस
हामिद पर पाक मिलिट्री की ओर से केस चलाया गया था और उन पर पाक सेना की जासूसी का आरोप लगाया गया है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हामिद ने पाक में गलत तरीके से दाखिल होने की बात मान ली थी। हामिद के सात फेसबुक अकाउंट्स और और करीब 30 ईमेल आईडी हैं। जो जानकारी पाक सेना की ओर से दी गई है उसके मुताबिक हामिद के पास संवेदनशील दस्तावेज पाए गए। उसे नवंबर 2012 में कोहट में हिरासत में लिया गया था। अंसारी के पाक में गायब होने के बाद से अधिकारियों ने जनवरी 2015 में माना था कि वह पाक सेना की हिरासत में है। हामिद को पाक ने भारतीय एजेंसी रॉ का जासूस बताया था और इसी आरोप में उसे पेशावर की सेंट्रल जेल में रखा गया है। जेल के कैदियों ने अब तक तीन बार उस पर हमला किया और हामिद घायल हो गए हैं।
-
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications