फेसबुक पर भारतीय लड़की को पाकिस्तानी लड़के से हुआ प्यार, लाहौर जाकर रचाई शादी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्यार को सीमाएं नहीं रोक सकतीं चाहें वो भारत-पाकिस्तान की ही क्यों ना हो। हुआ भी ऐसा ही है। भारत की रहने वाली लड़की को पाकिस्तान के लड़के से फेसबुक पर प्यार हो गया। लड़की वीजा लेकर पाकिस्तान गई और वहां शादी रचाया। वीजा अवधि समाप्त होने से तीन दिन पहले 10 जनवरी को दोनों के शादी का ऐलान किया गया।

मेहरुनिस्सा ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से भाग कर यहां आई है और अगर उसकी इच्छा के बिना उसे स्वदेश भेजा गया तो वहां पाक विरोधी संगठनों से उसकी जान को खतरा होगा। उसने मानवीय आधार पर पाकिस्तान सरकार से वीजा अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया। हालांकि विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, पाक सरकार ने उसके अनुरोध को ठुकरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications