नवाज कर रहे हैं इंकार लेकिन पाक में हो चुकी है ISIS की एंट्री

पाकिस्‍तान में हो चुका आईएसआईएस की आगाज और पिछले दिनों हुआ ब्‍लास्‍ट आईएसआईएस की ही साजिश का नतीजा।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के सरकार के मंत्री चौधरी निसार अली खान इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं कि उनके देश में आईएसआईएस की एंट्री हो चुकी है। हकीकत यही है कि आईएसआईएस पाक में दाखिल हो चुका है। पिछले शनिवार को बलूचिस्‍तान की एक दरगाह में हुआ ब्‍लास्‍ट आईएसआईएस की ही साजिश्‍स है। इस ब्‍लास्‍ट में 52 लोग मारे गए थे।

isis-in-pakistan

आईएसआईएस के नाम पर हमले

इस ब्‍लास्‍ट के बाद में पाक मौजूद आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-झांगवी अल अलामी को दोषी बताया गया।

जबकि संगठन ने आईएसआईएस का नाम लेकर इन हमलों को अंजाम दिया थ। हाल ही में आईएसआईएस ने कुछ हमलों की जिम्‍मेदारी ली है और जिसकी साजिश लश्‍कर-ए-झांगवी ने ही तैयार की थी।

अपने आतंकी नहीं भेजने से बचता आईएसआईएस

आईएसआईएस इस बात से वाकिफ है कि वह अपने लड़ाकों को पाकिस्‍तान में नहीं भेज सकता है क्‍योंकि यहां पर पहले से ही कई आतंकी संगठन मौजूद हैं।

ऐसे में संगठन पूरी तरह से यहां के स्थानीय संगठनों पर निर्भर है और उनके नाम पर हमलों को अंजाम देने में लगा हुआ है। अफगानिस्‍तान में जब आईएसआईएस ने एंट्री की थी तो उस समय भी इसी पैटर्न को फॉलो किया था।

विचाराधारा को मानते आतंकी

शनिवार को जो ब्‍लास्‍ट हुआ उसकी जिम्‍मेदारी लश्‍कर-ए-झांगवी अल अलामी ने सीधे तौर पर नहीं ली थी।

हालांकि संगठन के प्रवक्‍ता की ओर से कहा गया था कि संगठन आईएसआईएस की मदद करता है और उसके नेतृत्‍व के साथ विचारधारा को भी मानता है।

आगे भी की जाएगी मदद

प्रवक्‍ता ने यह भी कहा कि उसका संगठन आगे भी जब कभी आईएसआईएस कोई हमले की साजिश करेगा, उसकी मदद करेगा। यह मदद प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष दोनों तरीकों से होगी। आईएसआईएस संगठन से काफी खुश है।

माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह और संगठनों की मदद लेगा। आईएसआईएस पाक में स्थित आतंकी संगठनों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+