क्या पाक के पूर्व पीएम और सेना के बीच डील हुई, सऊदी अरब पहुंचे नवाज शरीफ

इस्लामाबादः क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान की सेना के साथ को डील की है। पाकिस्तानी मीडिया में आई रिपोर्ट्स की माने तो नवाज शरीफ एक डील के तहत सऊदी अरब के लिए रवाना हुए हैं। शनिवार की शाम को पूर्व प्रधानमंत्री सऊदी एयरलाइंस में रवाना हुए। तय कार्यक्रम के मुताबिक नवाज को सऊदी अरब के किंग सलमान और प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलना है।

Has Nawaz Sharif struck a deal with Pakistan military?

इस मुलाकात के बारे में नवाज शरीफ की पार्टी का कहना है कि वो किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर मिलने गए हैं। अब ये महत्वपूर्ण मुद्दा क्या हो सकता है ये बात किसी को समझ में नहीं आ रही है।
नवाज शरीफ का सऊदी अरब जाना इसलिए भी कइयों के गले नहीं उतर रहा क्योंकि उनके भाई और पंजाब (पाकिस्तान) के मुख्यमंत्री पहले से ही आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब गए हुए हैं।

शाहबाज शरीफ बुधवार को विशेष विमान से सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे। कहा जाता है कि उन्होंने बड़े भाई की यात्रा से पहले उन्होंने जमीन तैयार कर ली है। वहीं पाकिस्तान के विपक्षी दलों का कहना है कि जब से शरीफ परिवार पर आरोप लगे हैं और उनका अदालतों में आना-जाना शुरू हुआ है वो सऊदी अरब के शाही परिवार के मदद मांग रहे हैं।

बता दें,भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद नवाज शरीफ ने पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर पार्टी के अध्यक्ष से भी इस्तीफा दे चुके हैं। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 28 जुलाई को पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद प्रधानमंत्री के लिए अयोग्य करार दिया था। नवाज के परिवार के तीन भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। नवाज शरीफ के परिवार का कहना है कि उनके साथ ये सब राजनीतिक कारणों से हो रहा है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को अमेरिका का झटका! रोकी जा सकती है 25 करोड़ डॉलर की मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+