पाकिस्तान को करारा तमाचा, रिपोर्ट में बताया असफल देश, खुद की सुरक्षा की चिंता करने की नसीहत

नई दिल्ली। फ्रेजाइल स्टेट्स इंडेक्स की 2017 की रिपोर्ट में पाकिस्तान को करारा तमाचा लगा है। रिपोर्ट में पाक को एक अस्थिर और कमजोर देश बताया गया है। पाकिस्तान को उन 20 बेहाल देशों की फेहरिस्त में रखा गया है, जो आतंरिक सुरक्षा के मामले में बहुत सफल नहीं हैं और जिन्हें खुद की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है, 'पाकिस्तान खुद ही अनुकूल परिस्थितियों और ऐसे पड़ोसियों से घिरा है, जो उसके लिए खतरा बन सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान के सामने खतरा उसके आंतरिक बलों, सैन्य प्रभुत्व, भ्रष्टाचार, विभिन्न राष्ट्रीयताओं, बढ़ रही आबादी, घटते संसाधन और बिगड़ रही आर्थिक स्थिति से है।

Fragile states index report 2017 says pakistan is successful country

रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान की जीडीपी दर तीन फीसदी है। उसे 73 अरब डॉलर और उससे अधिक का कर्ज चुकाना है। निर्यात घट रहा है, जबकि आयात बढ़ रहा है। देश की शिक्षा प्रणाली डगमगा गई है। पाकिस्तान की डगमगाती शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बदलने की जरूरत है, ताकि देश को टूटने से बचाया जा सके।' फ्रेजाइल रिपोर्ट में उन देशों की बात की गई है, जहां आंतरिक सुरक्षा की हालत बहुत अच्छी नहीं है, पाक भी आंतरिक सुरक्षा के मामले में बहुत नाजुक हालत में है और लगातार वहीं आतंकी संगठन अपनी मनमानी करते दिखते हैं।

भारत के खिलाफ इस्तेमाल के लिए भी पाक अपनी सरजमीं पर आतंकी गुटों को पालता रहा है। अब ये आतंकी गुट उसके लिए ही खतरा बन रहे हैं। फ्रेजाइल रिपोर्ट भी इस बात की तसदीक कर रही है कि पाक के लिए अपने पाले आतंकी ही अब उसके लिए खतरा बन गए हैं। यही वजह है कि फ्रेजाइल स्टेट्स इंडेक्स की 2017 की रिपोर्ट में पाकिस्तान को उन 20 असफल देशों की फेहरिस्त में रखा गया है। भारत लगातार दुनिया के सामने इस बात को उठाता रहा है कि पाकिस्तान आतंक को पनाह दे रहा है। अब पाकिस्तान को यही चेतावनी विश्व जगत से भी मिलने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+