मरियम नवाज ने इमरान खान को दी चेतावनी, बोलीं- फिर ना कहना बताया नहीं

इस्लामाबाद, 03 अप्रैल। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लंद में कथित हमले के बाद उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ ने इमरान खान की गिरफ्तारी की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के एक कार्यकर्ता ने नवाज शरीफ पर हमला किया है। हमले के बाद मरियम ने मांग की है कि इमरान खान को हमले के लिए उकसाने और देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले पाकिस्तान के सदन में अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान ने शनिवार को लोगों से देशभर में प्रदर्शन करने की अपील की थी।

imran

मरियम खान ने ट्विटर पर ट्वीट करके लिखा पीटीआई के जो लोग हिंसा कर रहे हैं या कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, उन्हें इमरान खान समेत गिरफ्तार करके जेल में डाल देना चाहिए। इमरान खान को लोगों को भड़काने के केस में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ऐसा जरूर होगा इंशाअल्लाह, इनमे से किसी को भी छोड़ना नहीं चाहिए। गौर करने वाली बात है कि एक पाकिस्तानी पत्रकार ने शनिवार को कहा कि पीटीआई के एक्टिविस्ट ने नवाज शरीफ पर हमला किया है, आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

मरियम ने एक और ट्वीट करके इमरान खान पर हमला बोला। उन्होंने लिखा इमरान खान जो भी कर रहे हैं उसका हिसाब हो रहा है, यह सब उनके खिलाफ चार्जशीट में जाएगा। यह लिस्ट बड़ी से और बड़ी हो रही है। वह अपने लिए और अपने लोगों के लिए दुखों को न्योता दे रहे हैं। आज वो जो भी कह रहे हैं उसी उन्हें कीमत चुकानी होगी। इंशा अल्ला फिर ना कहना बताया नहीं।

आज होने वाली अविश्वास प्रस्ताव से पहले पाकिस्तान के विपक्ष के नेताओं पर हमलों की खबर सामने आ रही है। अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान ने कहा कि अगर विपक्ष के नेता और पीएमएल-एन के नेता शाहबाज शरीफ सत्ता में आते हैं तो ववो एक बार फिर से पाकिस्तान को अमेरिका का गुलाम बनाएंगे। पाकिस्तान के पत्रकार अहमद नूरानी ने ट्वीट करके कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लंदन में पीटीआई एक्टिविस्ट ने हमला किया है, उसके खिलाफ पाकिस्तान में कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए, पीटीआई ने सीमा को पार कर दिया है। लोगों पर हमले को स्वीकार नहीं किया जा सकता है, पीटीआई को उदाहरण पेश करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+