बलूचिस्‍तान के मुद्दे पर पाक के ही एक राजदूत ने लगाई फटकार

वाशिंगटन। पाकिस्‍तान और इसकी नीतियों के खिलाफ बोलने वाले पूर्व पाक राजनयिक हुसैन हक्‍कानी ने एक बार फिर पाक को फटकार लगाई है। इस बार हक्‍कानी ने कहा है कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सबसे जटिल हिस्‍सा है। इस हिस्‍से में इतने ज्‍यादा अशांत इलाके हैं जिन पर खुद पाक सरकार का ही नियंत्रण नहीं है।

haqqani-husain-pakistan-balochistan

गलतियों का खामियाजा भुगतते लोग

हक्‍कानी ने अमेरिकी मैगजीन 'द अटलांटा' को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा कि बलूचिस्‍तान पाक का वह अशांत क्षेत्र है जहां के लोग ही यहां की समस्‍या को सरल बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं।

इंटरव्‍यू में उन्‍होंने पाक सेना पर भी कई तरह के आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि पाक सेना की गलतियों का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ता है। हक्‍कानी वर्ष 2008 से 2011 तक अमेरिका में पाक के राजदूत रहेे थे।

सेना दबा रही हैं लोगों को

हक्‍कानी के मुताबिक मूल निवासी बहुल बलूच हिस्सों में उन राष्ट्रवादियों के लिए बहुत सहानुभूति है जो एक आजाद या अलग बलूचिस्तान देखना चाहते हैं। पाक सेना उन्हें दबाने की कोशिश करती है और वह कई बार धार्मिक अतिवादियों की मदद से ऐसा करती है।

संसाधनों से वंचित लोग

हक्कानी ने कहा कि कुछ बलूच नेताओं का कहना है कि बलूचिस्तान को पाकिस्तान में जबरन शामिल किया गया था लेकिन इससे जरूरी बात, इसे नजरअंदाज किया जाना है। इस हिस्‍से में कई संसाधन हैं लेकिन उनका लाभ ही वहां के लोगों को इन संसाधनों का कोई लाभ नहीं मिलता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+