Vijay Oath Ceremony: थलपति विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, किस-किस को मिला मंत्री पद?

Tamil Nadu New Government Vijay CM Oath Ceremony: चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आज एक नए राजनैतिक अध्याय का उदय हुआ है। सुपरस्टार थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर न केवल सत्ता की बागडोर संभाली है, बल्कि राज्य की दशकों पुरानी द्विध्रुवीय राजनीति को भी नई दिशा दी है। VCK और IUML के समर्थन के साथ 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) की यह सरकार अब तमिलनाडु के भविष्य का फैसला करेगी।

विजय के साथ उनके 9 भरोसेमंद साथियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आइए जानतें हैं विजय की नई कैबिनेट में किसे जगह मिली है।

Tamil Nadu CM Oath Ceremony

विजय की नई कैबिनेट: ये दिग्गज संभालेंगे मंत्रालय

1.थिरू एन. आनंद ने ली मंत्री पद की शपथ
त्यागराज सीट से विधायक थिरू एन. आनंद को विजय कैबिनेट में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। वह टीवीके के महासचिव और पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता भी हैं। संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ और स्पष्ट वक्ता होने का लाभ सरकार को मिलेगा।

2.आधव अर्जुना ने ली मंत्री पद की शपथ
विल्लिवक्कम सीट से नवनिर्वाचित विधायक आधव अर्जुना ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह वीसीके (VCK) के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं और उन्हें विजय की जीत का मुख्य रणनीतिकार माना जाता है। चुनावी समीकरणों को साधने में उनकी भूमिका अहम रही है।

3.केजी अरुण राज ने ली मंत्री पद की शपथ
तिरुतेंगोडे सीट से विधायक बने अरुण राज टीवीके के महासचिव हैं। पूर्व आईआरएस (IRS) अधिकारी होने के नाते उनके पास प्रशासनिक अनुभव का भंडार है, जिसका उपयोग विजय सरकार नीति निर्धारण और गवर्नेंस में करेगी।

4.केए. सेंगोट्टैयन भी बने मंत्री
गोबीचेट्टिपालयम सीट से नवीं बार विधायक बने सेंगोट्टैयन का अनुभव इस कैबिनेट की सबसे बड़ी ताकत है। लंबे समय तक AIADMK से जुड़े रहे सेंगोट्टैयन को प्रशासन और राजनीति की गहरी समझ है, जो नई सरकार के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।

5.पी. वेंकेटरामनन बने मंत्री
मायलापुर सीट से विधायक वेंकेटरामनन का विजय के साथ रिश्ता दशकों पुराना है। साल 2000 में वह विजय के मैनेजर थे। वफादारी और भरोसे के चलते उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है, जिससे यह साफ है कि विजय अपने पुराने साथियों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।

6.सीटीआर निर्मल कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ
थिरुपरंकुंद्रम सीट से विधायक निर्मल कुमार पहले बीजेपी के सोशल मीडिया चीफ और AIADMK का हिस्सा रह चुके हैं। डिजिटल कैंपेनिंग और युवा वोटर्स के बीच उनकी पकड़ पार्टी के लिए बड़ी संपत्ति साबित हुई है

7.राजमोहन ने ली मंत्री पद की शपथ
तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक राजमोहन ने भी विजय कैबिनेट के सदस्य के रूप में शपथ ली है। एग्मोर सीट से नवनिर्वाचित विधायक राजमोहन टीवीके (TVK) के प्रचार सचिव भी हैं। चुनावी कैंपेन के दौरान पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और अब सरकार में वे अपनी इसी संवाद कुशलता का परिचय देंगे।

8.डॉ. टीके प्रभु भी बने कैबिनेट मंत्री
कराईकुडी सीट से पहली बार विधायक चुने गए डॉ. टीके प्रभु अब टीवीके सरकार में मंत्री बन गए हैं। पेशे से डेंटिस्ट डॉ. प्रभु का पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर जीत हासिल करना और सीधे कैबिनेट में जगह पाना उनकी पार्टी के भीतर बढ़ती साख को दर्शाता है।

9. एस. कीर्तना बनी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री
शिवपासी सीट से जीत दर्ज करने वाली 29 वर्षीय एस. कीर्तना इस नई सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं। इतनी कम उम्र में कैबिनेट का हिस्सा बनना न केवल उनके लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह थलपति विजय के उस विजन को भी दर्शाता है जिसमें वे युवाओं को नेतृत्व सौंपना चाहते हैं। कीर्तना राज्य के युवा और महिला वोटर्स की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखने का काम करेंगी।

तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में यह एक युगांतरकारी घटना है। साल 1967 में जब सी.एन. अन्नादुरई ने पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार (DMK) बनाई थी, तब से अब तक सत्ता केवल DMK और AIADMK के बीच ही घूमती रही। 1977 में एमजीआर (MGR) ने भी इतिहास रचा था, लेकिन वे द्रविड़ राजनीति का ही हिस्सा थे। आज 60 साल बाद थलपति विजय ने इन दोनों दिग्गजों के तिलस्म को तोड़कर पहली बार किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनाई है।

ज्योतिष की सलाह पर बदला समय

विजय के शपथ ग्रहण को लेकर प्रशंसकों में भारी उत्साह है। दिलचस्प बात यह है कि पहले शपथ ग्रहण दोपहर 3:45 बजे होना था, लेकिन उनके ज्योतिष की सलाह पर समय बदलकर सुबह 10:00 बजे कर दिया गया। विजय ने 9 मई को ही राज्यपाल से मुलाकात कर बहुमत का दावा पेश किया था, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 13 मई 2026 तक सदन में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया था।

विपक्ष के दिग्गजों से लेकर सिनेमाई सितारों तक का जमावड़ा

इस समारोह को राष्ट्रीय स्तर पर तब और मजबूती मिली जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इसमें शामिल होने पहुंचे। इसके अलावा, प्रोटोकॉल के तहत निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी न्योता दिया गया है। स्टेडियम में विजय के पिता एसए चंद्रशेखर और उनकी करीबी दोस्त अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने भी सबका ध्यान खींचा। विजय के पिता ने भावुक होकर कहा, 'यह सिर्फ विजय की नहीं, बल्कि पूरे तमिल लोगों की सफलता है।'

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु में आज इतिहास रचेंगे विजय, लेंगे CM पद की शपथ
TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु में आज इतिहास रचेंगे विजय, लेंगे CM पद की शपथ
 TVK chief Vijay: 'मदर्स डे पर सच्चा सपूत पदभार ग्रहण कर रहा', कौन है ये सुंदर हसीना जिसने विजय के पढ़े कसीदे?
TVK chief Vijay: 'मदर्स डे पर सच्चा सपूत पदभार ग्रहण कर रहा', कौन है ये सुंदर हसीना जिसने विजय के पढ़े कसीदे?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+