जेनेवा में पीओके के नेता शौकत अली ने खोली पाक की पोल
जेनेवा। हर बार आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और इसे बढ़ावा देने से इंकार करने वाले पाकिस्तान की पोल पाकिस्तान के ही एक नेता ने करारा जवाब दिया है। साथ ही इस नेता ने दुनिया को यह भी बताया है कि कैसे पाक में मौजूद आतंकी तत्व पीओके का प्रयोग भारत और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने का काम करते हैं।

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के निर्वासित नेता शौकत अली कश्मीरी ने कहा है कि पीओके का प्रयोग आतंकियों को लांच करने के लिए किया जाता है।
जेनेवा में आयोजित एक अंतराराष्ट्रीय कार्यक्रम में शौकत अली ने कहा कि पाक एक ओर तो आंतक के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कहता है, वहीं दूसरी ओर उसके यहां लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी खुलेआम घूमते हैं।
उन्होंने आतंकवाद से लड़ाई को लेकर पाकिस्तान की खोलते हुए कहा कि उसकी कथनी और करनी में बहुत फर्क है।
शौकत अली ने कहा कि पीओके की जमीन के आतंकियों के प्रयोग की वजह से स्थानीय स्तर पर कई समस्याएं पैदा हो गई हैं।
इन समस्याओं पर प्रशासनिक तौर पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को लेकर भी चर्चा की है।












Click it and Unblock the Notifications