देशद्रोह के आरोपी मुशर्रफ का बचाव करेगा आठ वकीलों का पैनल

हालांकि अभी अभियोजन पक्ष के वकीलों की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसका नेतृत्व वरिष्ठ वकील अकरम शेख करेंगे। डॉन अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार अभियोजन पक्ष में सजील शहरयार, नतालिया कमाल, नसीरुद्दीन खान नायर, शरजील अदनान शेख और चौधरी हसन शामिल होंगे।
गौर हो कि मुशर्रफ के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए शरीफ ने तीन सदस्यीय विशेष अदालत के गठन को मंजूरी दी गई थी। जिसमें सिंध हाई कोर्ट के न्यायाधीश फैसल अरब, बलूचिस्तान हाई कोर्ट की जज ताहिरा सफदर, लाहौर हाई कोर्ट के जस्टिस यावार अली शामिल होंगे।
देशद्रोह के आरोपी मुशर्रफ पाक में ही हैं और उनके विदेश जाने पर रोंक लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications