पाक में आतंक की पाठशाला, बच्चे पढ़ रहे बी फॉर बंदूक, टी फॉर टैंक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में किस कदर आतंकवाद को पनाह और बढ़ावा मिलता है यह बात पूरी दुनिया जानती है। भले ही पाक इस सच से मुंह चुरा ले लेकिन हकीकत यह है कि यहां पर अब बच्चों को स्कूल से ही आतंकवाद की ट्रेनिंग मिलने लगी है। इसका हालिया उदाहरण हैं पा‍क मदरसों में बच्‍चों को दी गई वे किताबें जिसमें उन्हें आतंकी की एबीसीडी पढ़ाई जाने लगी है।

terrorism-in-pakistan

B for Bandook T for Tank

पाक मदरसों में अब भारत से नफरत का पाठ बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इन बच्चों को जो टेक्स्ट्स बुक दी गई हैं उसमें बी फॉर बंदूक, के फॉर नाइफ, आर फॉर रॉकेट, टी फॉर टैंक और एस फॉर स्वॉर्ड पढ़ाया जा रहा है। सिर्फ 10 वर्ष की उम्र से ही बच्चे आतंक का पाठ पढ़ रहे हैं और भारत से नफरत की भावना को दिल में जगह देने लगे हैं।

हिंदुओं ने बनाया था मुसलमानों को गुलाम

बच्चों को जो इतिहास पढ़ाया जा रहर है उसका पहला चैप्टर मुहम्मद अली जिन्‍ना पर है। इसमें बताया गया हिंदु नेशनल कांग्रेस ने मुसलमानों को अपना गुलाम बनाकर रखा था।

बताया गया है कि यह पार्टी मुसलमानों को गुलाम बनाकर रखने में यकीन करती थी। लेकिन जिन्ना अकेले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने मुसलमानों को हिंदुओं से बचाया।

पाक के आगे बेबस इंडियन आर्मी

बच्चों को बताया जा रहा है कि भारत वर्ष 1947 से पहले पाक का हिस्सा था। बच्‍चे पढ़ रहे हैं कि कैसे इंडियन आर्मी ने पाक सेना के जवानों का खून बहाया था।

झूठ यही नहीं रुकता बच्चे पढ़ रहे हैं कि वर्ष 1971 में पाक सेना ने इंडियन आर्मी को इस कदर परेशान किया कि इंडियन आर्मी को अपनी हार माननी पड़ी गई थी।

65 की जंग का भी जिक्र

इतिहास की किताबों में बच्चों को वर्ष 1965 की जंग के बारे में भी बताया गया। इसमें लिखा है 65 की जंग में पाक को जीत मिली थी और भारत के कई हिस्सों में पाक सेना ने अपनी छाप छोड़ी थी।

पाक सेना की बहादुरी के आगे भारत के पास सिर्फ यूनाइटेड नेशंस के पास जाने का आखिरी रास्ता बचा था।

जेहाद के 44 तरीके जानते बच्‍चे

पाक के मदरसों में देश के इतिहास के बारे में भी कई गलत जान‍कारियां बच्चों को दी जाने लगी है। एक मदरसे में तो बच्चों का एक ग्रुप है जिसे 'व्हाइट फैल्कॉन्स' नाम दिया गया है।

यह वह मदरसा है जिसे आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा चलाता है। अल कायदा के आतंकी अनवर-अल-अवलाकी की भी किताबें बच्चे पढ़ रहे हैं। यह किताब बच्चों को बताती है कि वे कैसे 44 तरीकों के जरिए जेहाद को अंजाम दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+