बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सैन्य शिविरों पर हमला, BLA का दावा- मारे गए 100 से अधिक सैनिक

इस्लामाबाद, 03 फरवरी। पाकिस्तानी के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोहियों ने पड़ोसी मुल्क की सेना पर निशाना बनाकर हमला किया। आतंकवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने गुरुवार को पाकिस्तान में दो सैन्य शिविरों में 100 से अधिक सैनिकों को मार गिराया। वहीं अभी तक सामने आए मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 13 विद्रोही भी मारे गए हैं।

Attack on Pakistani military camps in Balochistan province BLA claims - more than 100 soldiers killed

गुरुवार एक प्रेस रिलीज जारी कर दावा किया कि आतंकवादी संगठन ने कहा कि पाकिस्तान में पंजगुर और नुश्की सैन्य शिविरों के प्रमुख हिस्से अभी भी उसके नियंत्रण में हैं। संगठन ने कहा, शिविरों के बड़े हिस्से को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। दुश्मन बलों के लिए बैकअप सैनिक पहुंच गए हैं। हालांकि, वे शिविर के अंदर फिदायी स्थिति को कमजोर करने में विफल रहे हैं।' बलूच लिबरेशन आर्मी ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने अपने मीडिया को घटनाओं की रिपोर्ट करने से इनकार कर दिया था और दूरसंचार नेटवर्क काट दिया गया था।

Recommended Video

    Rahul Gandhi के China Pakistan वाले बयान पर America ने क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: नटवर सिंह ने राहुल गांधी को बताया इतिहास, कहा- उनके परदादा के समय से ही चीन-पाकिस्तान अच्छे दोस्त

    बता दें कि ये हमले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन के लिए रवाना होने से कुछ घंटे पहले हुए, जहां वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे। आंतरिक मामलों के मंत्री शेख रशीद अहमद ने एक वीडियो बयान में कहा, 'हमारे सशस्त्र बलों ने बड़े हमलों को नाकाम कर दिया।' उन्होंने पहले पहले चार सैनिकों और 15 हमलावरों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में पाकिस्तानी सेना के एक बयान में कहा गया कि कुल सात सैनिक और 13 विद्रोही मारे गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ हमलावरों को अभी भी सेना ने घेरा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+