पाकिस्तान में चर्च में बम धमाका, 56 मरे
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर के पास पख्तूनख्वा प्रांत के पास आत्मघाती हमला किया गया है। हमला एक गिरिजाघर को निशाना बनाकर किया गया है। धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 70 बतायी जा रही है।
पाकिस्तान की टीवी चैनल जिओ टीवी के हवाले से बताया जा रहा है कि पेशावर के भीड़भाड़ वाले इलाके में बनें इस चर्च पर हमला किया गया है। पुलिस ने मुताबिक आत्मघाती विस्फोट बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित एक पुराने गिरिजाघर में हुआ। चर्च के पास का इलाके में हर समय लोगों की भारी आवाजाही रहती है। कासकर महिलाएं इस इलाके में ज्यादातर मौजूद होती है क्योंकि यह मुख्य बाजार और शॉपिंग सेंटर है।

इस आत्मघाती हमले में आंतकवादी ने खुद को उस वक्त उड़ा लिया जब भारी तादात में लोग रविवार को अपनी प्रार्थना खत्म कर चर्च से बाहर निकल रहे थे. चर्च के मेन गेट के पास सुसाइट बमर ने खुद को उड़ा कर धमाका कर दिया। ध माके की चपेट में 30 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ा।
एसएसपी नजीबुल्लाह ने बताया कि विस्फोट एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किया गया जिसमें दस लोग मारे गए। लेकिन स्वतंत्र सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications