पाकिस्तान:ऑटो रिक्शा ड्राइवर के खाते में 300 करोड़ की लेनदेन, जांच में जुटी टीम
नई दिल्ली। पाकिस्तान में हाल ही में एक रेहड़ी वाले के खाते में करोड़ों रुपए की लेन-देन का मामला सामने आया था। खाताधारक को पता ही नहीं था। रेहड़ी वाले के बाद अब पाकिस्तान में ऑटो रिक्शा चालक के खाते में 300 करोड़ की लेन-देन का मामला सामने आया है। पाकिस्तान के कराची में ऑटो रिक्शा चालक के खाते में 300 करोड़ की लेन-देन का मामला सामने आया है। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी एफआईए ने ऑटो रिक्शा चालक को समन जारी कर उससे पैसों की लेन-देन को लेकर पूछताछ की है।

उसने कहा कि ये खाता उसने साल 2005 में खुलवाया था। उसने कहा कि खाता खुलवाने के बाद कुछ ही महीनों में उसकी नौकरी छूट गई थी। उसने कहा कि मैंने अधिकारियों को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। गौरतलब है कि इससे पहले कराची में एक फल बेचने वाले के खाते में 200 करोड़ की धांधली का मामला सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications