'मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे या तो आतंकी बनेंगे या मौलवी' PAK आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा

नई दिल्लीः पाकिस्तान आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने पाकिस्तान की शिक्षा पर सवाल उठाया है। पाकिस्तान के मदरसों में मिलने वाली शिक्षा पर सवाल उठाते हुए पाक आर्मी चीफ ने शुक्रवार को एक विवादित बयान दिया। आर्मी चीफ ने कहा कि "पाकिस्तान के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे या तो मौलवी बनेंगे या आतंकवादी। क्योंकि, पाकिस्तान में इतनी मस्जिद नहीं बनाई जा सकती कि मदरसों में पढ़ने वाले हर बच्चे को नौकरी मिल सके।"

पाक आर्मी चीफ ने उठाए सवाल

पाक आर्मी चीफ ने उठाए सवाल

पाक आर्मी चीफ ने साफ किया कि हमारे देश के मदरसों में मिलने वाली शिक्षा से बच्चों को कोई फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि दुनिया में क्या हो रहा है इस बारे में बच्चों को कुछ भी नहीं बताया जाता है। देवबंद मुस्लिमों द्वारा चलाए जा रहे मदरसों में अभी करीब 25 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। ये खराब एजुकेशन की वजह से पिछड़ते जा रहे हैं। पाक आर्मी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे डेमोक्रेसी में भरोसा है। आर्मी देश की सिक्युरिटी और डेवलपमेंट में अपना रोल निभाती रहेगी।

'बच्चों को दी जाती है मजहबी तामील'

'बच्चों को दी जाती है मजहबी तामील'

पाकिस्तान आर्मी चीफ ने शुक्रवार के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, 'मदरसों में बच्चों को सिर्फ मजहबी तालीम दी जाती है। यहां के स्टूडेंट्स बाकी दुनिया के मुकाबले काफी पीछे रह जाते हैं। अब जरूरत है कि मदरसों के पुराने कॉन्सेप्ट को बदला जाए। बच्चों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दी जाए।"

पहले भी उठे हैं कई सवाल

पहले भी उठे हैं कई सवाल

पाकिस्तान आर्मी चीफ के इस बयान के बाद पाक के लोगों ने उनकी आलोचना की है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है,जब पाकिस्तान के मदारसों पर सवाल उठ रहे हों। इससे पहले भी पाकिस्तान के मदरसों में मिलने वाली तालीम पर सवाल उठते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+