ओडिशा: गिफ्ट में था बम, दूल्हे समेत तीन की मौत
बोलनगीरः ओडिसा के बोलनगीकर जिले में एक हैरान और चौंकाने वाला मामला मामला आया है। शादी में खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब एक गिफ्ट पैक में विस्फोट होने से दूल्हे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस इस धमाके की जांच कर रही है। धमाके किसने कराया इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस धमाके में एक दूल्हे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शादी पांच पहले हुई थी, इस आयोजन के बाद घर में हर कोई गिफ्ट खोलकर देख रहा था।
इसी दौरान धमाका हुआ और धमाके में दूल्हा बुरी तरह घायल हो गया। घायल नवविवाहित युवक को राउरकेला के एक अस्पताल में लाया गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी को मृतक सौम्य शेखर की शादी रीमा साहू से हुई थी। शुक्रवार को दंपति अपने रिश्तेदारों के साथ रिसेप्शन के बाद समारोह में आए गिफ्ट्स खोलकर देख रहे थे।
इसी दौरान धमाका हो गया। आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नवविवाहित युवक और उसकी दादी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गयी है।
यह भी पढ़ें- टेक्नीशियन अप्रेंटिस बनने का मौका, ग्रेजुएट उम्मीदवार हाथ से न जानें दे ये मौका












Click it and Unblock the Notifications