VIDEO : योगी आदित्यनाथ के वेश में मतदान करने पहुंचा शख्स, पुलिसकर्मी भी पड़ गए हैरत में

नोएडा, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान जारी हैं। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 11 सीटों की 58 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहा है। इस बीच नोएडा के सेक्टर-11 पोलिंग बूथ पर उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई जब एक योगी आदित्यनाथ जैसा दिखने वाला एक युवक वहां वोट डालने पहुंच गया। युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वेश में था और उसके साथी उसके आसपास चल रहे थे। जैसे ही वह मतदान केंद्र पहुंचा, लोग हैरत में पड़ गए।

Recommended Video

    VIDEO : योगी आदित्यनाथ के वेश में मतदान करने पहुंचा शख्स, पुलिसकर्मी भी पड़ गए हैरत में
    भाजपा प्रत्याशी राजू कोहली ने पहनी सीएम योगी की वेशभूषा

    भाजपा प्रत्याशी राजू कोहली ने पहनी सीएम योगी की वेशभूषा

    सीएम योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा रखकर मतदान करने पहुंचा शख्स कोई और नहीं बल्कि भाजपा प्रत्याशी राजू कोहली हैं। राजू कोहली का कहना है कि उन्होंने सीएम योगी की वेशभूषा से प्रभावित होकर इस तरह के कपड़े पहने और नोएडा के सेक्टर-11 के एक मतदान केंद्र में वोट करने के लिए पहुंच गए। राजू के साथ उनके समर्थक भी मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। राजू को वेशभूषा में देखकर हर कोई हैरान रह गया।

     पहले चरण का मतदान जारी

    पहले चरण का मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। कोई व्हील चेयर पर तो कोई बैसाखी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कर रहा है।

    शादी से पहले किया मतदान, कहा- वोट देना जरूरी है

    शादी से पहले किया मतदान, कहा- वोट देना जरूरी है

    मुजफ्फरनगर में पोलिंग सेंटर पर पहुंचे अंकुर बालियान शादी से पहले वह दूल्हे की पगड़ी पहनकर पोलिंग सेंटर पर पहुंचे तो लोग उन्हें देखकर हैरान हुए। अंकुर ने शादी से पहले मतदान किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा, 'पहले वोट करेंगे और उसके बाद बारात लेकर जाएंगे। पहले मतदान उसके बाद बहू और उसके बाद सब काम। क्योंकि सबसे पहले वोट देना जरूरी है उसके बाद आगे के काम होते रहेंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+