ग्रेनो: महिला प्रोफेसर ने कॉलेज के चेयरमैन और एचओडी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, केस दर्ज
Noida News नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में कार्यरत महिला प्रोफेसर ने कॉलेज के चेयरमैन और एचओडी के अलावा अकाउंट विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला प्रोफेसर का आरोप है कि आरोपियों ने उसका उत्पीड़न किया और विरोध करने पर धमकी दी। महिला प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2012 से कॉलेज में कार्यरत है महिला प्रोफेसर
महिला प्रोफेसर ने थाना नॉलेज पार्क में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह कॉलेज में 2012 से कार्यरत है। पुलिस में दर्ज करायी शिकायत के मुताबिक उसका आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले कॉलेज के चेयरमैन के कहने पर एकाउंट विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी व एचओडी ने उसके साथ अभद्रता की। उसे अपशब्द कहे गए और प्रताड़ित किया। उसने जब विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। महिला प्रोफेसर का आरोप है कि उसने चेयरमैन से मिलने का समय मांगा लेकिन उसे मिलने का समय नहीं दिया गया।
केस दर्ज कर जांच शुरू
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ उत्पीड़न और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ निशांक शर्मा के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications