डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा देख अस्पताल से भागे डॉक्टर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद नाराज परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा देख डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टर ने कहा ब्लड की पड़ेगी जरूरत

डॉक्टर ने कहा ब्लड की पड़ेगी जरूरत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दादरी के रेलवे रोड पर स्थित रावल हॉस्पिटल है। यहां जारचा कोतवाली क्षेत्र के उपरलसी गांव के रहने वाले अनुज अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आरती को लेकर डिलीवरी के लिए आए थे। आरती ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म देने के बाद आरती को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन कुछ देर बाद आरती की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने उसके पति को बताया कि आरती की तबीयत बिगड़ गई है। उसको और ब्लड की जरूरत पड़ेगी।

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर काटा हंगामा

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर काटा हंगामा

बता दें कि आरती का पति अनुज ब्लड लेने के लिए ब्लड बैंक चला गया, जब वह वहां से लौटा तो डॉक्टरों ने पहले ही आरती को एंबुलेंस में डाल दिया और पति के आने के बाद अन्य हॉस्पिटल में ले जाने के लिए कहा, जैसे ही अपनी पत्नी को लेकर दूसरे हॉस्पिटल के लिए निकला तो रास्ते में आरती की मौत हो गई। आरती की मौत की खबर सुनते ही परिवार वाले नाराज हो गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने कराया शांत

पुलिस ने कराया शांत

हंगामा बढ़ता देख अस्पताल में मौजूद डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पीड़ितों की शिकायत पर अपनी जांच शुरू कर दी। मृतक आरती के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते ही आरती की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है और अस्पताल में मौजूद दूसरे मरीजों को अन्य दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+