Noida: सोम बाजार के मेले में दर्दनाक हादसा, झूला झूलते हुए महिला की मौत, युवक गंभीर घायल, Video

Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में दर्दनाक हादसा हो गया। नोएडा के सेक्टर 39 थाना इलाके के सदरपुर सोम बाजार में लगे एक मेले में झूला झूलते हुए एक महिला की मौत हो गई। महिला की जान झूले से गिरकर गई।

झूले से गिरकर जैसे ही हादसा हुआ, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Noida Fair swing Accident

जानकारी के मुताबिक झूले से हुए हादसे में जान गंवाने वाली महिला का नाम उषा बताया जा रहा है। वहीं शालू नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-39 में लगे मेले में झूले से उतरते वक्त गिरने से महिला की गर्दन की हड्डी टूट गई। जिससे सदरपुर निवासी ऊषा (55) की मौत हो गई। जबकि मृतका के रिश्तेदार का बेटा गभीर घायल हो गए।

हिरासत में दो लोग

Recommended Video

      Noida: सोम बाजार के मेले में दर्दनाक हादसा, झूला झूलते हुए महिला की मौत, युवक गंभीर घायल

      सूचना के बाद मामले पर पहुंची पुलिस ने झूला चलाने वाले दो कर्मियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार सोम बाजार में सावन मेला लगा हुआ था, ऐसे में झूले पर सास-बहू समेत कई लोग झूल रहे थे। इसी दौरान झूले से उतरते वक्त महिला और युवक लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। जहां देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

      हादसा एक सबक, आप भी रहिए सतर्क

      पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झूले से उतरने के दौरान महिला लड़खड़ा गईं थीं। झूला अपनी जगह पर पहुंच भी नहीं था कि महिला ने झूले की सेफ्टी राॅड खोल दी और जल्दबाजी में उतरने लगीं, जिसके बाद गर्दन लोहे की रोड से टकरा गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+