Pankhuri Pathak : कौन हैं पंखुड़ी पाठक, जिन्हें कांग्रेस ने नोएडा से दिया टिकट
नोएडा, 13 जनवरी: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि 125 उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिसमें से 50 महिला हैं। इन महिलाओं में पंखुड़ी पाठक का भी नाम शामिल है। कांग्रेस ने पंखुडी पाठक को नोएडा से टिकट दिया है। आइए जानते हैं पंखुड़ी पाठक कौन हैं।

कौन हैं पंखुड़ी पाठक ?
पंखुड़ी पाठक का जन्म 1992 में दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम जेसी पाठक और माता का नाम आरती पाठक है। दोनों दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। पंखुड़ी का छोटा भाई चिराग पाठक है। पंखुड़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से लॉ की स्टूडेंट रह चुकी हैं। छात्र राजनीति में वह साल 2010 चुनाव जीतकर वह जॉइंट सेक्रेटरी भी रही हैं। पंखुड़ी ने साल 2010 में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। पंखुड़ी की शैली से अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी काफी प्रभावित रहीं।

सपा नेता रहे अनिल यादव से हुई है पंखुड़ी की शादी
पंखुडी ने कुछ विवादों के चलते समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया था और कुछ समय बाद कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। पंखुड़ी ने दिसंबर 2019 में सपा नेता रहे अनिल यादव से शादी की। अनिल यादव की ये दूसरी शादी है। उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।
Recommended Video

राजनीति में चर्चित चेहरा रही हैं पंखुड़ी पाठक
छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली पंखुड़ी पाठक का कोई राजनैतिक बैकग्राउंड नहीं है। इसके बावजूद आज वह राष्ट्रीय राजनीति में बेहद चर्चित चेहरा रही हैं।

2013 में बनीं लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पंखुड़ी
पंखुड़ी पाठक छात्र राजनीति में समाजवादी छात्र सभा से जुड़ीं। दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव में पंखुड़ी ने सपा को मजबूत करने का काम किया। साल 2013 में उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। वह अखिलेश यादव और डिंपल यादव से काफी प्रभावित रही थीं।

नोएडा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं पंखुड़ी पाठक
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर नोएडा सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। प्रियंका गांधी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के तहत नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट मिला है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications