अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला से घिनौनी हरकत, यूरिन लेने के नाम पर सफाईकर्मी ने किया ये काम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी स्टोरकर्मी और सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने महिला के नवजात को दूध पिलाने और टेस्ट के लिए यूरिन लेने के बहाने छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

बच्चे के जन्म के बाद 3 मई को पॉजिटिव आई थी महिला की कोरोना रिपोर्ट

बच्चे के जन्म के बाद 3 मई को पॉजिटिव आई थी महिला की कोरोना रिपोर्ट

डीसीपी राजेश कुमार ने बताया, 24 अप्रैल को नोएडा के एक अस्पताल में महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान महिला की कोरोना जांच की गई थी। 3 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला के पति व अन्य परिजन को क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को महिला ने आरोप लगाया कि अस्पताल में तैनात सफाईकर्मी और स्टोरकर्मी ने उसके बच्चे को उसका दूध पिलाने और टेस्ट के लिए यूरिन लेने के बहाने छेड़छाड़ की।

महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए

महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए

महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इसकी वजह से वह उनका चेहरा ठीक से नहीं देख पाई। महिला ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया और शोर मचाया तो दोनों वहां से भाग गए। महिला की आवाज सुनकर मौके पर अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारी पहुंच गए। स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो घटना के दौरान महिला की देखभाल के लिए तैनात नर्स वॉशरूम गई थी। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने नॉलेज पार्क थाने में लिखित तहरीर देकर इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया​ गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया​ गिरफ्तार

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान लवकुश पुत्र रामलीलाल निवासी ग्राम खनपुरा थाना जहांगीराबाद बुलंदशहर और प्रवीन सुंदर पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम बोंद्र थाना किठोर जिला मेरठ के रूप में की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला से छेड़छाड़ के मामले में डीएम सुहास एलवाई ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद महिला ने अपने पति को भी फोन कॉल कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+