छोले चावल में निकला मांस का टुकडा, हॉस्टल के बाहर छात्रों ने किया हंगामा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल में बने खाने में मीट का निकलने पर छात्रों का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस के छोले चावल में मीट निकलने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया। इस घटना के बाद छात्रों ने हॉस्टल के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच मेस में रखे खाने को भी फेंक दिया गया। यह पूरी घटना रविवार देर शाम की है। वहीं नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित इस हॉस्टल के मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Students angry over serving meat in Chole Chawal

जानकारी के मुताबिक, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल में छात्रों को दिए गए छोले-चावल में मांस का टुकड़ा मिला। खाने में मांस मिलने पर हॉस्टल में रहने वाले शाकाहारी छात्र भड़क गए। छात्रों ने धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नाराज छात्रों ने रखे खाने व किचन में मौजूद अन्य सामान को फेंक दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार छात्रों को शांत कराया।

छात्रों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की माने तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, छात्रों का कहना है कुछ माह पहले तक हॉस्टल को दूसरा ग्रुप चलाता था। बाद में ऑक्सफोर्ड कैप्स हॉस्टल चलाने लगा। नए ग्रुप ने लगभग तीस हजार रुपये सालाना बढ़ा दिया। लेकिन खाना व अन्य सुविधाओं में कोई सुधार नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+