ग्रेटर नोएडा: दिनदहाड़े 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी रिश्तेदार फरार

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा ​में 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि रिश्तेदार ने ही छात्र की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी छात्र की हत्या कर मौके से फरार हो गया। आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना जेवर थाने के कस्बे की है। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

student of class 10th shot dead in greater noida

घर से बाहर घूमने निकला था 10वीं का छात्र

ग्रेटर नोएडा जेवर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेला चौक स्थित निवासी आशीष जेवर के ही एक कॉलेज में 10वीं का छात्र बताया जा रहा है। गुरुवार को जैसे ही आशीष अपने घर से बाहर घूमने के लिए निकला तभी आशीष के ही रिश्ते में लगने वाले एक रिश्तेदार ने आशीष की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी उसकी मौत हो चुकी थी। आशीष की मौत के बाद आशीष के घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मृतक आशीष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुरानी रंजिश में छात्र की गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आशीष के रिश्तेदारों ने आशीष की गोली मारकर हत्या की। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+