पत्नी छोड़कर गई तो नपुंसक कहने लगा पिता, गुस्साए बेटे ने आधी रात में यूं निकाला गुस्सा
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार रात साथ में सो रहे छोटे बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद की गई और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव में डॉ. रामभूल पत्नी और दो बेटों अरुण व ललित के साथ रहते थे। चार साल पहले दोनों बेटों की शादी अलीगढ़ की रहने वाली दो सगी बहनों से हुई थी। अरुण के बच्चे थे, जबकि ललित के अभी कोई संतान नहीं थी। कुछ समय पहले किसी वजह से ललित की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

कमरे में पड़ी थी खून से लथपथ लाश
शुक्रवार को रामभूल की पत्नी मायके गई थी। बड़ा बेटा अरुण पत्नी व बच्चों के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था, जबकि छोटा बेटा ललित उनके साथ सो रहा था। शनिवार सुबह जब अरुण नीचे आया तो नजारा देखकर सन्न रहा गया। कमरे में पिता का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में एक कुल्हाड़ी भी थी। ललित घर से गायब था। अरुण ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सामने आई चौंकाने वाली बात
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पूछताछ में पता चल कि पिता अक्सर बेटे से कहता था कि वह नपुंसक है, इससे उसका वंश आगे कैसे बढ़ेगा। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से कुल्हाड़ी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications