श्रीकांत त्यागी मामला : BJP सांसद महेश शर्मा और किसान नेता की बातचीत का ऑडियो वायरल ! जानिए क्या हुई बात
नोएडा, 18 अगस्त: नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी से नाराज त्यागी समाज के लोगों ने गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा पुलिस के खिलाफ 21 अगस्त को प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस बीच सांसद महेश शर्मा की मुजफ्फरनगर जिले के किसान नेता मांगेराम त्यागी के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल ऑडियो में किसान नेता सांसद से श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर हटवाने और दूसरे युवकों को जेल से छुड़ाने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।
Recommended Video

'अब श्रीकांत त्यागी से गैंगस्टर हटवाइए और...'
'एनबीटी' की खबर के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय से बलवा के आरोपी 6 युवकों को जमानत मिलने के तुरंत बाद सांसद डॉ. महेश शर्मा ने फोन करके यह जानकारी किसान नेता मांगेराम त्यागी को दी। इसी बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल ऑडियो में सांसद से इस मामले में मदद मांग रहे। मांगेराम त्यागी फोन पर कहते हैं कि आप तो कमिश्नर को गाली दे देते हैं। रेप पीड़ित महिला के आरोपी को बचा सकते हैं और श्रीकांत को गैंगस्टर में जेल भिजवा सकते हैं। अब श्रीकांत त्यागी से गैंगस्टर हटवाइए और बिना वजह जेल गए युवकों को भी छुड़वाइए।
'आपके और हमारे बीच में सरकार कहां से आई'
ऑडियो में सांसद कहते हैं, ''मैं इन दोंनो मुद्दों पर आपके साथ हूं। लेकिन निर्णय तो सरकार को लेना है।'' इस पर मांगेराम त्यागी ने कहा कि एमपी साहब अब आपके और हमारे बीच में सरकार कहां से आ गई। आप तो खुद नोएडा और गाजियाबाद की सरकार हैं।
-
Noida Kya Khula-Kya Band: फैक्ट्री वर्कर्स का उग्र प्रदर्शन, कौन से रूट ब्लॉक? स्कूल-बैंक, क्या खुला-क्या बंद? -
Noida Labour Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग पर भारी बवाल, सड़क पर उतरे कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Ambedkar Jayanti: दिल्ली-नोएडा में लग सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये Traffic एडवाइजरी -
नोएडा विरोध प्रदर्शन: पुलिस ने बाहरी प्रभाव को संबोधित किया -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications