नोएडा स्कूल की छत गिरी 1 बच्चे की मौत 25 घायल

नोएडा। राजधानी दिल्‍ली से सटे उत्‍तर प्रदेश के नोएडा के सेक्‍टर 49 में आज अचानक एक स्‍कूल की छत गिर गई। इस हादसे में 1 बच्‍चे की मौत हो गई जबकि 25 बच्‍चे गंभीर रूप से घायल हो गये।

Roof collapses at Noida school; one student killed, over 25 injured

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया। बच्‍चों की बिगड़ती हालत देखते हुए उन्‍हें दिल्‍ली के एम्‍स (AIIMS) रेफर कर दिया गया है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक स्‍कूल का नाम दयानंद पब्लिक स्‍कूल है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार स्कूल में पहले से ही कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, उसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के वक्‍त क्‍लास चल रहा था जिसमें लगभग 46 बच्‍चे थे। हालांकि प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिये हैं।

मरने वाले छात्र का नाम संदीप है और उसकी उम्र 9 साल थी। स्कूल संचालक का नाम प्रवीण हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीण के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है, लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+