ग्रेटर नोएडा: गौर सिटी बिल्डर के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने का किया विरोध
ग्रेटर नोएडा, 28 दिसंबर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी के 14 एवेन्यू हाउसिंग सोसायटी के रहने वाले लोगों ने कॉमन एरिया का मेंटेनेंस चार्ज बढ़ने के विरोध में सोमवार रात को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए निवासियों ने गौर सिटी प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि पूरा पैसा लेने के बाद भी सुविधाएं जस के तस बनी हुई है। वहीं बिना किसी सूचना के अचानक मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक लोगों का धैर्य उस वक्त जवाब दे गया, जब बिना किसी पहले सूचना के गौर सिटी प्रशासन ने अचानक कॉमन एरिया मेंटिनेंस (सीएएम) चार्ज को 1.50 पैसे से बढ़ाकर 2.00 रुपये बढ़ा दिया, जिसके विरोध में सोसायटी के निवासियों एकजुट होकर प्रदर्शन किया करने लगे। वहीं लोगों का आरोप है कि गौर बिल्डर ने बुनियादी सुविधा अभी तक नहीं दी है। सोसाइटी का कंडिशन काफी बुरी है। लिफ्ट, पार्किंग, बेसमेंट और पार्क बेहाल हैं। ऐसी स्थिति के बावजूद गौर बिल्डर मेंटेनेंस चार्ज में इजाफा कर रहा है।
बीती रात बिल्डर की मनमानी के खिलाफ सोसायटी के लोगों ने गौर दफ्तर के बाहर अपना आक्रोश जताया और बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोग बढ़े हुए मेंटेनेंस चार्ज को नहीं देने की बात कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे निवासियों ने साफ कहा कि कोई भी सीएएम को नहीं देगा, जब तक सोसाइटी की सुविधाएं बेहतर नहीं हो जाती।
इधर, सोसायटी के निवासियों ने कहना है कि स्विमिंगपूल, लिफ्ट, पार्किंग और बेसमेंट की स्थिति बहुत बेकार है। बेसमेंट में वाटर लीकेज की परेशानी बड़ी बनती जा रही है, शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहां तक की सोसाइटी की स्ट्रीट लाइट भी खराब है, लेकिन बिल्डर को इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। ऐसे हालातों में मेंटेनेंस चार्ज नहीं दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications