Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बना रही पंखुड़ी पाठक', होने वाले पति की पूर्व पत्नी का आरोप

नोएडा। कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी नेता अनिल यादव की शादी विवादों में घिरती नजर आ रही है। अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने उनपर जबरन तलाक देने का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोप है कि पंखुड़ी पाठक सपा नेता को ब्लैकमेल करके शादी के लिए दबाव बना रही हैं। हालांकि, अनिल यादव का कहना है कि उनकी पूर्व पत्नी संपत्ति के लालच में उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए दुष्प्रचार कर रही हैं।

'जबरन तलाक के कागजात पर करवाए हस्ताक्षर'

'जबरन तलाक के कागजात पर करवाए हस्ताक्षर'

सपा नेता अनिल यादव की पूर्व पत्नी ज्योति यादव शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ज्योति ने आरोप लगाया कि अनिल यादव ने उनके पांच साल के बेटे को जान से मारने धमकी देकर उनसे जबरन तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। उन्होंने कहा कि देवर कपिल यादव और ससुर सुरेश यादव ने उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था।

संपत्ति के लालच में दुष्प्रचार कर रही पूर्व पत्नी

संपत्ति के लालच में दुष्प्रचार कर रही पूर्व पत्नी

सपा नेता अनिल यादव ने कहा, मैंने पत्नी ज्योति यादव से दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में आपसी सहमति से विधिवत तलाक लिया है। कोर्ट के आदेश पर पत्नी और बच्चे के खर्चे के लिए 50 लाख रुपए भी दिए हैं। उनका कहना है कि उनकी पूर्व पत्नी संपत्ति के लालच में उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए दुष्प्रचार कर रही हैं।

एक दिसंबर को होगी शादी

एक दिसंबर को होगी शादी

कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अनिल यादव पंखुड़ी के साथ एक दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+