नोएडा के डीएम ने दी गुड न्यूज, पहली बार मरीज की संख्‍या से ज्‍यादा हुए ठीक होने वाले लोग

नोएडा। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच नोएडा से अच्छी खबर आई है। जिलाधिकारी सुहास एल वाई के मुताबिक, पहली बार ऐसा हुआ है कि नोएडा में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़ गई है। नोएडा में ऐक्टिव केस की संख्या से ज्यादा लोग अबतक डिस्चार्ज हुए हैं। नोएडा के डीएम ने ट्वीट कर कहा, ''अच्छी खबर है कि गौतमबुद्ध नगर में पहली बार ठीक हुए मरीजों की संख्या ऐक्टिव केस से ज्यादा हो गई है। अब तक कुल 54 लोग ठीक हो चुके हैं और कुल 49 ऐक्टिव केस हैं।''

Number of cured patients is more than Number of Active patients in Gautam budh Nagar

डीएम ने कहा- अभी भी सतर्क रहना होगा

डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि इसके बावजूद हमें अभी बहुत सतर्क रहना होगा, क्योंकि यह वायरस फैलता तेजी है और इससे रिकवरी धीरे-धीरे होती है। यहां की भौगौलिक स्थिति ही इसे हाई रिस्क वाली जगह बनाती है। वहीं, डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस आफिसर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में आई सभी 87 रिपोर्ट निगेटिव हैं।

यूपी में 1507 लोग कोरोना से संकमित

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के लिए 1,507 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया है, इनमें से 1,299 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 187 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिन्हें अस्पातल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, 21 लोग अब तक इस संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश की विभिन्न लैब में बुधवार को 3955 सैम्पल्स टेस्ट किए गए। 812 सैम्पल्स पूल टेस्टिंग की प्रकिया के तहत टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि यूपी के 30 जिलों में कोरोना को कोई भी सक्रिय मामला नहीं है। जहां भी 20 या 20 से अधिक केस मिले हैं वहां पर स्वास्थ्य विभाग के एक सीनियर अधिकारी की तैनाती की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+