नोएडा की महिला को भारी पड़ा सोसायटी के गार्ड्स को गालियां देना, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नोएडा की महिला को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नोएडा, 21 अगस्त: नोएडा की 'गालीबाज' महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस खुद महिला के साथ उसकी गाड़ी में बैठकर थाने पहुंची। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ मीडियाकर्मियों ने आरोपी महिला से सवाल पूछने की कोशिश भी की, लेकिन महिला ने बिना कुछ कहे गाड़ी आगे भगा ली। सोशल मीडिया पर महिला की जमकर आलोचना हो रही है। यूजर्स का कहना है कि नोएडा पुलिस महिला को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की तहरीर पर एफआई दर्ज की गई है। महिला के वाहन को थाने लाया गया और महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में उनको पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला ?
नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी ग्रीन विश टाउन सोसायटी में भव्या रॉय नाम की महिला शनिवार को गार्ड्स पर भड़क गई। बताया गया कि एक गार्ड को गेट खोलने में देरी हो गई थी, जिसके बाद महिला गार्ड पर भड़क गई और उसके साथ बदतमीजी शुरू कर देती है। महिला ने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। उसका कॉलर पकड़कर उसे घसीटा। रविवार की सुबह महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहती है। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई देती है।
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, FIR दर्ज
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना हो रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में अतिरिक्त सीपी-मुख्यालय, नोएडा भारती सिंह ने बताया कि आज एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला एक सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार कर रही हैं। सिक्योरिटी गार्ड की तहरीर पर एफआई दर्ज की गई है। महिला के वाहन को थाने लाया गया और महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications