Noida : दिनदहाड़े दुकान में घुसकर बदमाशों ने फोड़ा सर, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
Noida : 2 बदमाशों द्वारा एक दुकानदार को बेरहमी से उसी की दुकान में पीटा गया। वहीं पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में लग गई है।

दिल्ली एनसीआर में चाहें नोएडा हो या गुरुग्राम, दोनों ही अपनी आधुनिकता और विकास के लिए तो जाने ही जाते हैं लेकिन इसके इलावा इनकी एक और छवि भी है, जो इनपर दाग लगाती है। अब वो दाग इतना गहराता जा रहा है कि कहानियों से लेकर कॉमेडी शो तक में विकास की बात कम और दबंगई के किस्सों की बात ज्यादा होती है। वहीं नोएडा की व्यस्तम मार्किट में हुई ताजा घटना ने इसपर मोहर भी लगा दी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो इस बात की ताकीद करता है कि जो कुछ सुना सुनाया है, दरअसल वो इसी तरह की सच घटनाओं से लिया गया है।

कपडे नहीं किये वापस तो मिली खौफनाक सजा
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-20 से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे 2 बदमाशों द्वारा एक दुकानदार को बेरहमी से उसी की दुकान में पीटा गया। वहीं पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में लग गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआईपी (GIP) मॉल के पास मशहूर अट्टा मार्केट की यह पूरी घटना है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले आरोपी पीड़ित की दुकान से कुछ कपडे खरीद कर ले गया था। उन्ही कपड़ों को वापस करने वह लगभग 2 महीने बाद पीड़ित की दुकान पर पहुंच गया। जिसपर दुकानदार ने ज्यादा समय बीत जाने की बात कह कर कपडे वापस लेने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई।

Recommended Video

लाठी डंडो से दुकानदार का फोड़ दिया सर
दुकानदार का कहना है कि बहस होने के कुछ ही देर बाद आरोपी और उसका एक साथी हाथ में डंडा और लाठी लेकर दुकान में घुस गए। अचानक हुए इस हमले से दुकानदार हैरान रह गया और इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने एक के बाद एक उसपर लाठी डंडों से प्रहार करना शुरू कर दिया। मौके पर मार्किट के कुछ अन्य दुकानदार ने जब शोर शराबा सुना तो वह भागकर वहां पहुंचे। जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। लेकिन इस दौरान पीड़ित के सर में गंभीर चोटें आने की वजह से उसे फ़ौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications