Noida: दर्दनाक! गले में अटक गई 'टॉफी', तड़प-तड़पकर 4 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम
बच्चे अक्सर टॉफी खाने की जिद करते हैं, लेकिन इस 4 वर्षीय मासूम के पिता को क्या पता था कि उसकी इस जिद को पूरा करना उन्हें इतना महंगा पड़ जाएगा। बच्चे की जिद पर दिलाई गई एक टॉफी ने उनसे उनका लाडला छीन लिया।

गौतम बुद्ध नगर के कस्बा रबूपुरा से एक दुखद घटना सामने आई है जिसमे, एक 4 वर्षीय बच्चे की टॉफी खाने के दौरान दम घुटने से मौत हो गई। टॉफी बच्चे के गले मे अटक गई, जिससे बच्चे की सांस रुक गई और उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन बच्चे को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

4 बर्षीय मासूम की टॉफी ने ले ली जान
बता दें कि घटना सोमवार रात रबूपुरा कस्बा के मुहल्ला शांतिनगर की है। जहां शाहरुख का 4 बर्षीय बेटा सान्याल अपने घर के पास ही स्थित एक दुकान से टॉफी खरीदकर खा रहा था। इसी दौरान टॉफी उसके गले में जाकर अटक गई। इससे बच्चे का दम घुटने लगा। यह देखकर परिजन काफी घबरा गए और उसके गले से टॉफी निकालने की कोशिश करने लगे। लेकिन टॉफी सांस की नली में अटकी होने की वजह से उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

सांस की नली में अटक गई थी टॉफी
जिसके बाद परिजन पहले तो बच्चे को लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने मना कर दिया। इसके बाद परिवार वाले बच्चे को बुलन्दशहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित करने वाले डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉपिक खाते वक्त सांस नली में फंस गई थी। जिसकी वजह से बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने टॉफी को नली से निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका।

बच्चे की जिद पर दे दिए थे टॉफी के लिए पैसे
आपको बता दें कि 4 वर्षीय मृतक बच्चा परिवार का काफी दुलारा इसलिए बच्चे की जिद पर उसको परिवार के किसी व्यक्ति ने रुपये दे दिए थे। जिसके बाद वो टॉफी लेकर आया था। परिवार के लोगों का कहना है कि वह पहले भी टॉफी लाकर खाता था। लेकिन कभी समस्या नही हुई थी। पहली बार उसके साथ लेने में दिक्कत हुई तो परिजनों ने डॉक्टर के पास ले जाकर उसको दिखाया। पहले तो डॉक्टर ने बताया कि उसके गले में कुछ चीज फंस गई है। बाद में पता चला कि टॉफी उसके गले में फंसी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications