मर्द बनने के लिए लड़की ने खुद को लगाए इंजेक्शन, 10 दिन में निकल आई दाढ़ी-मूंछें

नोएडा, 24 जुलाई: हार्मोनल डिसऑर्डर की वजह से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। जेंडर चेंज करवाने, पुरुष से औरत और औरत से मर्द बनने के लिए बिना डॉक्टरी सलाह लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ वह अपने शरीर में अजीबोगरीब बदलाव देखते हैं, बल्कि खुद को नुकसान भी पहुंचा लेते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

ग्रेटर नोएडा में रहने वाली प्रिया (बदला हुआ नाम) हमेशा से लड़का बनना चाहती थी। सोशल मीडिया पर वह इसके तरीके ढूंढा करती थी। एक दिन प्रिया की बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए एक लड़की से हुई। लड़की ने प्रिया से कहा कि वह दिल्ली आ जाए, सारी समस्या दूर हो जाएगी।

ट्रांसजेंडर्स के साथ रही, मर्द बनने के लिए खुद को लगाए इंजेक्शन

ट्रांसजेंडर्स के साथ रही, मर्द बनने के लिए खुद को लगाए इंजेक्शन

प्रिया अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए दिल्ली चली गई। यहां उसे इंस्टाग्राम फ्रेंड मिली। उसने प्रिया को एक ऐसा आश्रम में रखा, जहां ट्रांसजेंडर रहते थे। प्रिया ने आश्रम में ट्रांसजेंडर्स के बीच रहकर खुद पर दर्जनों एक्सपैरिमेंट किए। बताया गया कि प्रिया ने मर्द बनने के लिए हार्मोंस डेवलेप करने वाले इंजेक्शन लगाए और दवाई भी ली। इन इंजेक्शन और दवाई कर असर भी होने लग गया।

ग्रेटर नोएडा पुलिस पहुंची दिल्ली, प्रिया को पकड़कर लाई वापस

ग्रेटर नोएडा पुलिस पहुंची दिल्ली, प्रिया को पकड़कर लाई वापस

इधर, प्रिया के घरवाले उसकी तलाश में जुट गए। आस-पड़ोस, तमाम रिश्तेदारों, दोस्तों और सहेलिया से पूछताछ के बाद भी जब प्रिया का कहीं कुछ पता नहीं चला तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। परिजनों ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने प्रिया की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह दिल्ली के ट्रांसजेंडर आश्रम में है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से प्रिया को बरामद कर लिया।

चेहरे पर दाढ़ी-मूंछें देखकर परिजनों के उड़े होश

चेहरे पर दाढ़ी-मूंछें देखकर परिजनों के उड़े होश

प्रिया तो मिल गई, लेकिन अब वह पहले जैसी नहीं थी। प्रिया के शरीर में कई बदलाव देख परिजनों के होश उड़ गए थे। दरअसल, हार्मोंस की दवाई लेने के प्रिया के चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें भी आ गई थीं। पहले तो परिजनों को कुछ समझ नहीं आया कि ऐसा कैसे हो गया, फिर खुद प्रिया ने जब ये बात बताई तो वह हैरान रह गए। पुलिस ने प्रिया को उसके परिजनों को सौंप दिया है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+