एक्सीडेंट में घायल Sweety की मदद के लिए आगे आई Noida पुलिस, सभी पुलिसकर्मी देंगे 1-1 दिन की सैलरी

31 दिसंबर की रात नोएडा (Noida) में तेज रफ्तार कार ने तीन छात्राओं को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बिहार की रहने वाली स्वीटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अब स्वीटी के इलाज के नोएडा पुलिस आगे आई हैं।

Noida News

Noida News: 31 दिसंबर की रात नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने तीन छात्राओं को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बिहार की रहने वाली स्वीटी कुमारी नाम की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसकी हालत काफी गंभीर है। तो वहीं, अब एक्सीडेंट में घायल हुई स्वीटी की मदद के लिए नोएडा पुलिस आगे आई है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने स्वीटी के इलाज के लिए उसके परिजनों को करीब 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नोएडा डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया, '31 दिसंबर को स्वीटि कुमारी नाम की एक छात्रा सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी। छात्रा का इलाज चल रहा है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सभी पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन जो कुल मिलाकर 10 लाख है, छात्रा के इलाज के लिए दिया जाएगा। गौरतबल है कि स्वीटी का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। स्वीटी के इलाज में भारी-भरकम खर्च आ रहा है, जिसे उठाने में उसके परिजन असमर्थ हैं।

स्वीटी के इलाज में आर्थिक मदद के लिए उसके दोस्त भी सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की अपील कर रहे है, इसके लिए उन्होंने एक अभियान भी चलाया हुआ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राउड फंडिंग के जरिए स्वीटी के इलाज के लिए अभी तक चार लाख रुपए एकत्रित हुए हैं। अब नोएडा पुलिस ने भी स्वीटी के इलाज के लिए 10 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वीटी कुमारी बीटेक 4th ईयर की छात्रा है और बिहार की रहने वाली है।

31 दिसंबर की रात स्वीटी अपने दो दोस्तों के साथ बाजार से घर का सामान लेकर वापस लौट रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने तीनों छात्राओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्वीटी का पैर फ्रैक्टर हो गया था और ब्रेन में भी खून जमा हो गया था। इस हादसे के बाद कार सवार भाग निकले थे। खबर के मुताबिक, स्वीटी इस हादसे के बाद कोमा में चल गई थी, लेकिन कल 5 जनवरी को वो कोमा से बाहर आ गई।

Recommended Video

    हादसे में घायल छात्रा की मदद के लिए आगे आई नोएडा पुलिस, देगी एक दिन का वेतन

    स्वीटी के परिजनों को जब इस हादसे की जानकारी मिली तो बिहार से नोएडा आ गए। माता-पिता की कमजोर आर्थिक स्थिति और इलाज के भारी-भरकम खर्च को देखते हुए स्वीटी के दोस्त क्राउड फंडिंग के जरिए पैसा जुटा रहे है। तो वहीं, इस मामले में नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार सवारों की तलाशी की जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+