नोएडा: बीवी पर था शक, 2 बेटियों को अपनी नहीं मानता था, शराब पीकर दोनों मासूमों को मार डाला
नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में एक शख्स ने दो बेटियों की हत्या कर दी। उसने शराब के नशे में धुत होकर किसी भारी चीज के जरिए बृहस्पतिवार रात मासूम बेटियों की जान ले ली। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने पाया कि बेटियों का हत्यारा पिता अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि वो 2 बेटियां उसकी नहीं हैं। ऐसे में उसने उन्हें मार डालने की ठानी। गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि हत्यारोपी हरीश सोलंकी घटना के बाद से फरार है।

जिन बच्चियों की हत्या हुई है, वे पांच साल और तीन साल की थीं। उनकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। आशंका हैं कि उन्हें किसी भारी वस्तु से मारा गया। पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने यह भी कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने पर ही वारदात का खुलासा हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications