Noida: माँ ने अपने 8 वर्षीय मासूम बेटे को दवा बताकर खिलाई 'सल्फास', फिर लाश को लगा दिया ठिकाने

ग्रेटर नोएडा से एक 'माँ की ममता' को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बादलपुर क्षेत्र माँ ने अपने 8 वर्षीय बेटे को इसलिए मार डाला क्योंकि उस मासूम ने अपनी कलयुगी माँ को उसके प्रेमी के साथ संबंध बनाते देख लिए था। इस बेरहम माँ ने अपने बेटे को दवा बताकर सल्फास खिला दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारी माँ समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पिता ने थाने में गुमशुदगी की लिखाई थी रिपोर्ट
दरअसल, 5 जुलाई को कल्याण नाम के व्यक्ति ने 2 जुलाई से गायब अपने बेटे अंकित (8) के गुम होने के बारे में थाना बादलपुर में सूचना दी थी। इस मामले में बादलपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया और बच्चे की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस को थाना जूनावई, जिला संभल क्षेत्र में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

Mother killed her 8 year old son by giving poison because he has seen her doing sex with neighbour

मासूम ने अपनी माँ को अवैध संबंध बनाते हुए देखा था
अपहरण का मामला हत्या में बदलने के बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच करना शुरू कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतक बच्चे अंकित ने अपनी मां भूरी को 28 जून को पड़ोसी किरायेदार ओमपाल के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिसके बाद उन्हें लगा कि अगर बच्चे ने किसी को बता दिया तो सारे समाज में बदनामी हो जाएगी। इसलिए बच्चे की मां और उसके प्रेमी ने बच्चे को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

Mother killed her 8 year old son by giving poison because he has seen her doing sex with neighbour

कहा 'दवा खा लो बेटा' और खिला दी सल्फास
प्लान के तहत हत्यारी माँ ने अपने प्रेमी के कहने पर अपने लड़के को दवा के बहाने सल्फास खिलाकर मार दिया। जिसमें भूरी का सहयोग उसके देवर मानक और मृतक बच्चे की बहन के ससुर अमर सिंह ने भी किया। इन्होने अंकित के शव को सड़क किनारे फेंकने में मदद की। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार करने के बाद इनको न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी मानक की निशानदेही पर मृतक बच्चे अंकित की चप्पल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+