शादी के 7 दिन बाद पत्नी को दूसरी मंजिल से दिया धक्का, मौत
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज का उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। नवविवाहिता की शादी 7 दिन पूर्व ही हुई थी। नवविवाहिता के परिजनों ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी शादी के दूसरे दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों से 5 लाख रकम दहेज के रूप में मांग कर रहा था। मांग न पूरी होने पर मारपीट की और फिर दूसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

15 जून को हुई थी शादी
डीसीपी (महिला अपराध) वृंदा शुक्ला ने बताया कि बीते सोमवार को सूरजपुर कस्बे में रहने वाली 27 वर्ष की संगीता संदिग्ध रूप से गिर गई थी। गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अमरोहा निवासी संगीता की शादी 7 दिन पहले 15 जून को कन्हैया से हुई थी। शादी के बाद संगीता पति के साथ सूरजपुर कस्बे में रहने लगी। संगीता के चाचा संजय कुमार ने कन्हैया के खिलाफ दहेज हत्या शिकायत दर्ज कराई।
शादी के दूसरे दिन ही 5 लाख रुपए दहेज मांग रहा था पति
शिकायत में कहा है कि उनकी भतीजी संगीता की शादी 15 जून को कन्हैया के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के दूसरे दिन ही पांच लाख की अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। सात दिन बाद ही आरोपित पति कन्हैया ने पहले संगीता के साथ मारपीट की और फिर दूसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। डीसीपी (महिला अपराध) वृन्दा शुक्ला ने बताया कि संगीता के परिजनों की शिकायत पर कन्हैया लाल पर दहेज हत्या की उचित धारायों मे मुकदमा दर्ज कर उसे मोहन मन्दिर वाली गली कस्बा सूरजपुर के उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications