नोएडा: स्पा सेंटर्स में चल रहा था सेक्स रैकेट, विदेशी लड़कियों सहित 35 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

नोएडा। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किए जाने की शिकायत मिलने पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नोएडा के एक दर्जन से अधिक स्पा सेंटरों पर आपरेशन क्लीन के तहत छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 14 स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर वहां से 10 युवक और 25 युवतियों को हिरासत में लिया। स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामान, कंडोम और बीयर आदि बरामद किए गए। पुलिस ने इन सभी स्पा सेंटरों को सील कर दिया है। दरअसल, नोएडा पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। शिकायत पर गौतमबुद्धनगर एसएसपी वैभव कृष्ण के निर्देश पर स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई।

विदेशी लड़कियां भी शामिल

विदेशी लड़कियां भी शामिल

एसएसपी के निर्देश पर 7 क्षेत्राधिकारी व 8 थाना प्रभारी, 30 उप निरीक्षक और कांस्टेबलों व महिला कांस्टेबलों की 15 टीमों द्वारा एक साथ रेड की कार्रवाई की गई। एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया रेड के दौरान 35 लड़के व लड़कियां गिरफ्तार किए गए, जिसमें 10 पुरुष और 25 लड़कियां गिरफ्तार की गई। गिरफ्तार लड़कियों में विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं। इस रेड में लगभग 1 लाख से अधिक नगद रुपए, बियर की खाली व भरी हुई कैन, आपत्तिजनक वस्तुएं, प्रयोग किए हुए कंडोम और बिना प्रयोग किए हुए कंडोम आदि बरामद हुए हैं।

14 स्पा सेंटर सील किए

14 स्पा सेंटर सील किए

14 स्पा सेंटरों को अनियमितता और संदेहास्पद आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने के कारण सील किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्रैंड मोक्ष, बुद्धा और वेदिका स्पा सेंटरों में देह व्यापार होता पाया गया। इन तीनों स्पाॅ सेंटरों के विरूद्ध थाना सेक्टर 20 में कई धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। इन स्पा सेंटर को संचालित करने वालों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई भी किये जाने की बात पुलिस ने कही है।

इन स्पा सेंटरों पर की गई छापेमारी

इन स्पा सेंटरों पर की गई छापेमारी

पुलिस ने सेक्टर 18 के स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान 14 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर 20 क्षेत्रांर्तगत सेक्टर 18 में ब्लिस स्पा सेंटर, बुलियन स्पा, क्लैरिटी स्पा, एलीगेंट वेलनेस स्पा, बुद्धा स्पा, ग्लोरी स्पा, शायनशा स्पा, वेदिका स्पा, बाॅडी स्पा, राॅयल स्पा, आनंदम जेकोजी स्पा, ऐजेलिया स्पा, ऐविक स्पा, ग्रैंड मोक्ष स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+